सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय भोपाल में विश्व खाद्य दिवस 2025 के अवसर पर वनस्पति एवं सूक्ष्म जीवविज्ञान विभाग द्वारा एक्सपर्ट टॉक “प्रकृति के पुनर्चक्रक: कैसे मशरूम कचरे को स्वास्थ्य में बदलते हैं” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसे डॉ. शदमा सिद्दीकी, प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ बिशा, सऊदी अरब ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिभा सिंह (निदेशक) डॉ. नीना अरोड़ा (प्रभारी प्राचार्य), डॉ. अंजु बाजपेई (प्राचार्य, विधि संकाय), समस्त संकाय सदस्य एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।
यह आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू मिश्रा के मार्गदर्शन में डॉ. शिखा मांडलोई, डॉ. निशी यादव और सुश्री सुप्रिया गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। व्याख्यान में मशरूम के पर्यावरणीय व पोषणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए सततता, स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। व्याख्यान में मशरूम के पर्यावरणीय व पोषणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए सततता, स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
#विश्वखाद्यदिवस #WorldFoodDay2025 #खाद्यसुरक्षा #पोषण #सततविकास