सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। अब तक ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले सभी 16 वनडे मुकाबले जीते हैं और यह उनका 17वां आमना-सामना होगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया था जबकि श्रीलंका के खिलाफ उनका दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम अब तक अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है — पहले बांग्लादेश और फिर भारत से।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड पर सभी की नजरें रहेंगी। गार्डनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था और सोफी मोलेनिक्स तीन विकेट लेकर टॉप गेंदबाज बनी थीं। पाकिस्तान की ओर से सिद्रा अमीन अब तक टीम की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जबकि डायना बेग सबसे ज्यादा विकेट ले चुकी हैं।
कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स को फायदा मिलने की संभावना है। यहां अब तक खेले गए 23 वनडे में से 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, आज बारिश के 25% चांस हैं।
#विमेंसवर्ल्डकप #ऑस्ट्रेलियावर्ससपाकिस्तान #महिलाक्रिकेट #AUSvsPAK #क्रिकेट