ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिला के कोरबा जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला न्यायालय भवन की छत पर चढ़कर कूदने का प्रयास करती दिखी। कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ गई ।उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ। पुलिस भी आ गई। काफी देर तक प्रयास के बाद महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

पता चला है कि उक्त महिला पीडब्लूडी कॉलोनी रामपुर के समीप झोपड़ पट्टी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पारिवारिक परेशानी झेलते-झेलते तंग आ गई है, इसलिए उसने खुदकुशी करने का प्रयत्न किया। रामपुर पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।