सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) 2.0 के तहत ई-पासपोर्ट की शुरुआत की है। शुरुआत में यह सेवा चुनिंदा शहरों में उपलब्ध कराई गई है, जिसका उद्देश्य यात्रा को ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाना है। ई-पासपोर्ट सामान्य पासपोर्ट की तरह ही दिखता है, लेकिन इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है जो कवर पर नीचे की ओर दिखाई देती है। इस चिप में व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी, फिंगरप्रिंट और पर्सनल डिटेल्स डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती हैं। असली चिप पासपोर्ट के अंदर एम्बेड होती है, जो इंटरनेशनल सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स पर आधारित है।
कौन कर सकता है आवेदन?
कोई भी व्यक्ति जो नया पासपोर्ट बनवा रहा है या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण (नवीकरण) करवा रहा है, वह ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि यह सुविधा फिलहाल सभी शहरों में उपलब्ध नहीं है।
आवेदन की प्रक्रिया: पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
पहले रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें। फॉर्म भरें, आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अपॉइंटमेंट लें।
पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) या डाकघर में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराएं। सत्यापन के बाद ई-पासपोर्ट आपके पते पर भेज दिया जाएगा। ई-पासपोर्ट यात्रा को अधिक सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाता है। भविष्य में यह हर भारतीय नागरिक के लिए अनिवार्य हो सकता है।
#ईपासपोर्ट #डिजिटलपासपोर्ट #पासपोर्टसेवा #ईपासपोर्टआवेदन #बायोमेट्रिकपासपोर्ट #डिजिटलइंडिया #पासपोर्टप्रक्रिया