सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :    वर्ल्ड चैंपियंस लीग (WCL) 2025 के छठे मुकाबले में एबी डीविलियर्स ने अपने पुराने रंग में नजर आते हुए 203.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया। उनकी नाबाद 61 रनों की तूफानी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 88 रन से मात दी।

यह मुकाबला इंग्लैंड के नॉर्थैम्पटन में खेला गया, जहां दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। एबी डीविलियर्स ने इस दौरान मात्र 30 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।

बारिश के कारण मैच में बाधा आई और इंडिया चैंपियंस को 18.2 ओवर में 200 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी टीम 111 रन पर ही सिमट गई।

इंडिया चैंपियंस की खराब शुरुआत
206 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने केवल 28 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए। शिखर धवन (1), रॉबिन उथप्पा (2), सुरेश रैना (16) और अंबाती रायुडू (0) जल्दी-जल्दी आउट हो गए। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका।

इस हार के बाद इंडिया चैंपियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने इस जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है।

एबी डीविलियर्स की यह विस्फोटक पारी एक बार फिर साबित करती है कि उनका जलवा क्रिकेट की दुनिया में अब भी बरकरार है।

#एबी_डीविलियर्स #WCL2025 #इंडिया_चैंपियंस #दक्षिण_अफ्रीका_चैंपियंस #क्रिकेट_समाचार #खेल_समाचार