सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। पांचवां और अंतिम टेस्ट ओवल में 6 रन से जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी मंगलवार को भारत लौट आए। हालांकि, इस जीत के बाद कोई विशेष जश्न नहीं मनाया गया। खिलाड़ी अपने परिवारों के साथ समय बिताते दिखे और अलग-अलग बैचों में स्वदेश रवाना हुए।

वॉशिंगटन सुंदर को सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ मेडल से नवाजा गया। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 284 रन बनाए, जिसमें एक शतक (101*) और एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में भी उन्होंने 7 महत्वपूर्ण विकेट झटके। लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने बेन स्टोक्स, जो रूट जैसे दिग्गजों को आउट किया और 4 विकेट झटके।

ओवल टेस्ट में सुंदर ने टी-20 अंदाज़ में 53 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड को 374 का लक्ष्य मिला। इस निर्णायक जीत ने भारत को सीरीज में बराबरी दिला दी।

हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं।” शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज और मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

अब टीम इंडिया की अगली चुनौती UAE में होने वाला एशिया कप है।

#वॉशिंगटनसुंदर #टीमइंडिया #इम्पैक्टप्लेयर #भारतइंग्लैंडटेस्ट #गौतमगंभीर