सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर वॉश ऑन व्हील (वाह) पहल का मोबाईल एप्प लॉचिंग एवं प्रदेश के समस्त जिलों में क्रियान्वयन किये जाने के लिए शुभांरभ किया।
भोपाल जिले की जनपद पंचायत फंदा एवं बैरसिया वॉश ऑन व्हील (वाह) पहल का सफल क्रियान्वयन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इला तिवारी के नेतृत्व में किया जा रहा है जिससे ग्रामीण स्वच्छता को नई पहचान मिल रही है। सामुदायिक/संस्थागत शौचालयों की नियमित सफाई न होने एवं गंदगी के कारण अधोसंरचनाओं का उपयोग नहीं हो पा रहा था परन्तु वॉश ऑन व्हील के क्रियान्वयन से जनसमुदाय में ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है।
जिले के अंतर्गत समस्त 479 ग्रामों को 19 क्लस्टर में वर्गीकृत किया जाकर 10 स्वच्छता साथियों को नियुक्त किया जाकर क्लस्टर आवंटित किये गये है। भोपाल जिले में अभी तक कुल 615 सामुदायिक / संस्थागत एवं घरेलू शौचालयों मांग दर्ज की गई है जिसमें से स्वच्छता साथी द्वारा 331 सामुदायिक/संस्थागत एवं घरेलू शौचालयों की साफ-सफाई की जाकर राशि 62 हजार 250 रुपये की आय स्वच्छता साथियों द्वारा अर्जित की गई है। इस कार्य से जुडने से स्वच्छता साथियों को रोजगार का अवसर एवं सम्मान प्राप्त हुआ है।
जिले अंतर्गत समय-समय पर मॉनिटरिंग के लिए जनपद स्तर से फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किया जाकर वॉश ऑन व्हील (वाह) पहल कार्य का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
#वॉशऑनव्हील #भोपालग्रामीण #स्वच्छता #स्वच्छभारत #ग्रामीणविकास #स्वास्थ्यजागरूकता #स्वच्छताअभियान