सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 25 की जीआरपी काॅलोनी में विकास कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी ने भूमिपूजन किया। वार्ड 25 के अंतर्गत जीआरपी कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी कहा की क्षेत्र के रहवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र करने का कार्य आज से प्रारंभ हो रहा है। परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखने की जवाबदारी आप सभी रहवासियों की है, इस कार्य के हो जाने के बाद सभी के लिए एक सुंदर वातावरण निर्मित होगा जिसका लाभ सभी रहवासियों को मिलेगा।

हमारे विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किया जा रहे हैं, विकास कार्यों को समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, निकट भविष्य में कई बड़ी योजनाओं का लाभ भी क्षेत्र के रहवासियों को मिलेगा जिससे हमारी विधानसभा क्षेत्र की एक नई पहचान स्थापित होगी। भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद जगदीश यादव जिला महामंत्री मुकेश राय विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया दिनेश पांडे गुड्डा शुक्ला प्रिया श्रीवास्तव दीपा सिंह अनीता श्रीवास प्रतिभा मलिक करुणा सिंह प्रियंका अनुराग नामदेव भेरूलाल बघेल अभिषेक सैनी राधेश्याम पालीवाल राजकुमार रजक सहित पुलिस परिवार के प्रमुख उपस्थित रहे।

#वार्ड25 #विकासकार्य #भूमिपूजन #भगवानदाससबनानी #भोपालसमाचार #स्थानीयविकास #नगरविकास #जनप्रतिनिधि #सड़कनिर्माण #जनसुविधाएं