सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विविधा भोपाल की जानी-मानी आर्ट एंड कल्चर एकेडमी है जो की इतिहास रचने जा रही है और भोपाल तथा मध्य प्रदेश को भी गौरवान्वित करने जा रही है एकेडमी की 150 से ज्यादा छात्राएं 12 घंटे तक लगातार शुद्ध शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने जा रहे हैं|
इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने की परिकल्पना अकादमी के डायरेक्टर संगीतकार अभय तिवारी ने की तथा तथा सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्य नृत्यांगना एवं गुरु श्रीमती अभिलाषा तिवारी के सानिध्य में पिछले दो महीने से इस विश्व रिकॉर्ड की तैयारी चल रही है|
विविधा हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करती है और भोपाल में अभी तक किसी भी अकादमी ने विश्व रिकार्ड बनाने का सोचा तक नहीं| हमेशा आगे बढ़ाने की सोच ने यह परिकल्पना दी और विविधा अकैडमी आगामी 20 जुलाई को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व रिकार्ड बनाने जा रही है |
#विविधाएकेडमी #विश्वरिकॉर्ड #रिकॉर्डप्रयास #शैक्षिकउपलब्धि #प्रतिभाकीपहचान #गौरव