सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / उज्जैन : भारतीय सभ्यता और संस्कृति के मानक बिन्दुओं के आधार पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने विक्रम संवत तिथि के मान से अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण करने पर कन्या पूजन से दिन की शुरुआत करके

विश्वविद्यालय परिसर स्थित सम्राट विक्रमादित्य के मूर्ति शिल्प पर माल्यार्पण किया । इस अवसर प्रो अर्पण भारद्वाज का कहना है कि विक्रम संवत् तिथि के हिसाब से सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने अपने कार्य शुरू कर दिए हैं तो हमें भी व्यक्तिगत जीवन में इसे दिनचर्या बनाना होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पुराविद डॉ रमन सोलंकी राष्ट्रीय सेवा योजना विक्रम विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ शेखर मैदमवार ‘डॉ अजय शर्मा डॉ राकेश खांडेकर उपस्थित थे ।

#सम्राट_विक्रमादित्य_विश्वविद्यालय #कन्या_पूजन #विश्वविद्यालय_कार्यक्रम #शिक्षा