सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / उज्जैन : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयास से विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने एक और उपलब्धि हासिल की है।हाल ही में शुरू हुए बी.टेक डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स की सफलता के बाद, विश्वविद्यालय में अब सी.एस.बी.एस. (कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम्स) महत्वपूर्ण कोर्स प्रारंभ हो रहा है ।
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरू अर्पण भारद्वाज ने सी एस बी एस पाठ्यक्रम प्रारंभ करवाने की पहल करने के बाद कोर्स की शुरुआत के लिए विश्वविद्यालय और टी.सी.एस. (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर होने जा रहा है।टी.सी.एस. ग्लोबल हेड (एकेडेमिक्स) के. सुचेंद्रन 20 अगस्त को विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे,यह साझेदारी छात्रों को उद्योग की वास्तविक ज़रूरतों के अनुसार प्रशिक्षित करने में मदद करेगी।
कुलगुरु प्रो अर्पण भारद्वाज का कहना है कि , ” मुख्यमंत्री मोहन यादव विक्रम विश्वविद्यालय को ऊँचाईयों पर ले जाने के लिए सतत् प्रयत्नशील हैं और हमारा लक्ष्य भी है कि, छात्रों को सिर्फ़ किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा ज्ञान देना है जो सीधे रोज़गार दिला सके। बी.टेक डेयरी टेक्नोलॉजी के बाद, सी.एस.बी.एस. कोर्स इसी दिशा में हमारा दूसरा बड़ा कदम है। यह कोर्स सूचना प्रौद्योगिकी और व्यापार प्रबंधन के ज्ञान को एक साथ मिलाकर छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करेगा।” भविष्य की ओर बढ़ता कदम ये दोनों नए कोर्स, विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को परिलक्षित कर रहे हैं क्योंकि जहां बी.टेक डेयरी टेक्नोलॉजी का कोर्स मध्यप्रदेश को “डेयरी कैपिटल” बनाने के सपने को साकार करेगा, वहीं सी.एस.बी.एस. कोर्स छात्रों को तकनीकी और व्यापारिक कौशल दोनों में पारंगत बनाकर उन्हें आधुनिक बाज़ार की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा।
विश्वविद्यालय की इस महत्वपूर्ण पहल में कार्यपरिषद सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। कार्यपरिषद के सदस्य राजेश सिंह कुशवाह, रूप पमनानी, वरुण गुप्ता, संजय वर्मा, मंजूषा मिमरोट, कुसुमलता निंगवाल और कुलसचिव अनिल कुमार शर्मा ने इस दूरदर्शी निर्णय का स्वागत किया और बताया यह न सिर्फ़ छात्रों के लिए बल्कि पूरे उज्जैन और आसपास के क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

#विक्रमविश्वविद्यालय #सीएसबीएसपाठ्यक्रम #कंप्यूटरसाइंस #बिजनेससिस्टम्स #उज्जैनशिक्षा