सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल मुंबई :   विक्रम सोलर लिमिटेड का आईपीओ 19 अगस्त 2025 से ओपन होगा और निवेशक इसमें 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के माध्यम से कुल ₹2079.37 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें ₹1500 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसके तहत 4.52 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹579.37 करोड़ का ऑफर फॉर सेल के तहत 1.75 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे।

आईपीओ  के प्राइस बैंड ₹315 से ₹332 तय किए गए हैं। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 45 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। अपर प्राइस बैंड ₹332 के हिसाब से 1 लॉट में ₹14,940 निवेश करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 585 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं, जिसके लिए निवेशकों को ₹1,94,220 निवेश करना होगा।

कंपनी ने आईपीओ  का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आईपीओ  निवेश का अच्छा अवसर होता है क्योंकि इससे कंपनी अपने बिजनेस के लिए सीधे पब्लिक से फंड जुटाती है। आईपीओ  के जरिए निवेशक कंपनी में हिस्सेदारी लेकर लंबे समय तक लाभ कमा सकते हैं।

#विक्रमसोलरIPO #स्टॉकमार्केट #निवेश #IPO2025 #शेयरबाजार