सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को वल्लभ भवन में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव से मिलकर विद्युत श्रमिक समस्याओं का मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक शुक्ला, संगठन मंत्री राजेश जैन ,मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश नागर, पारेषण के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
मंडल ने चतुर्थ वेतनमान,संविदा नीति, महंगाई भत्ता, आउटसोर्स कर्मचारियों के संबंध में नीति एवं वेतन विसंगति आदि मांगों से अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी समय में प्रदेश स्तर पर द्वि-पक्षीय वार्ता बुलाकर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।