सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल के स्कूल ऑफ बैंकिंग, फाइनेंस एंड कॉमर्स द्वारा दो दिवसीय शैक्षणिक–सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘विद्यारंगम 2025’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलगुरु डॉ विजय सिंह , कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा , टीएनपी हेड धीरज प्रसाद ,हेड ऑफ़ मैनेजमेंट स्कूल डॉ कुमार सिद्धार्थ , हेड ऑफ़ बैंकिंग फाइनेंस कॉमर्स डॉ नीता वायडंडे ,डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ विनोद शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन शैक्षणिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘लोगोमेनिया’ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात ऊर्जावान नृत्य प्रतियोगिता ‘संस्कृति वाइब्स’ ने सांस्कृतिक विविधता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं की निर्णायक की भूमिका डॉ. ज्योत्सना मिश्रा ने निभाई।
इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विनोद शर्मा ने विद्यार्थियों को बहुआयामी कौशल विकसित करने हेतु प्रेरित किया।

दूसरे दिन की शुरुआत विचारोत्तेजक वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘टैलेंट बज़’ से हुई, जिसके निर्णायक मंडल में मानविकी विभाग की एचओएस डॉ. श्रावणी सुंदरासन रहीं। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मधुर गायन प्रतियोगिता ‘कला पल्स’ का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णायक के रूप में डॉ. मीनाक्षी दयाल एवं हेड ऑफ़ फ्यूचर स्किल्स डिपार्टमेंट डॉ. पूजा बिजलानी उपस्थित रहीं।
गायन प्रतियोगिता के उपरांत एकता में विविधता विषय पर आधारित फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसने देश की सांस्कृतिक एकता एवं सौहार्द का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया।
#विद्यारंगम2025 #स्कोपग्लोबलस्किल्सयूनिवर्सिटी #सांस्कृतिककार्यक्रम #शैक्षणिककार्यक्रम #छात्रगतिविधियाँ #रचनात्मकप्रदर्शन