सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / विदिशा : केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया। उन्होंने कृषि उपज मंडी बिलकिसगंज में किसानों और महिलाओं को संबोधित किया तथा विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए। मंत्री ने अलग-अलग विभागों की प्रदर्शिनीयों का अवलोकन किया और हेल्थ शिविर का निरीक्षण भी किया।

श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लाडली बहना योजना और लखपति दीदी अभियान का जिक्र करते हुए ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि हर महिला सालाना कम से कम 1 लाख रुपए कमाए, तभी उनकी जिंदगी सशक्त होगी। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मध्यप्रदेश में अब तक 19 लाख मकानों के वितरण की जानकारी दी और कहा कि हर गरीब को पक्का मकान, बिजली और सम्मानजनक जीवन मिलेगा।

उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल नुकसान की स्थिति में सरकार पूरी गंभीरता से सर्वे कर उचित फसल बीमा योजना का लाभ दिलाएगी। साथ ही, उन्होंने सीहोर जिला को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया और जनता से सहयोग की अपील की। इस दौरे में मंत्री ने यह संदेश भी दिया कि जनता के लिए काम करना ही सबसे बड़ा धर्म है और सरकार किसी भी हाल में किसानों और गरीबों को नुकसान नहीं होने देगी।
#शिवराजसिंहचौहान #विदिशादौरा #किसानहितलाभ #महिलासशक्तिकरण #सरकारीयोजनाएँ