सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मेघालय के स्वयं सहायता समूहों (SHG) के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा सशक्तीकरण किसी व्यक्ति को मुफ्त में कुछ देने से नहीं, बल्कि उसे आत्मनिर्भर बनाने से होता है। उन्होंने कहा कि जब हम किसी का हाथ थामते हैं और उसे सशक्त बनाते हैं, तभी सच्ची संतुष्टि और आंतरिक शक्ति मिलती है।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गारो हिल्स, खासी हिल्स और जैंतिया हिल्स के SHG सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तर-पूर्व भारत को देश का “गहना” बताया और कहा कि ‘लुक ईस्ट’ नीति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक्ट ईस्ट’ में बदलकर ठोस परिणाम दिए गए हैं।
धनखड़ ने मेघालय की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था ने 13 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है और इसका जीएसडीपी 66,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को विकास के लिए बधाई देते हुए कहा कि 2028 तक 10 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य अत्यंत सराहनीय है।
उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि पर्यटन, खनन, आईटी और सेवा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन सबसे आवश्यक है मानव संसाधन का विकास, विशेषकर महिलाओं का सशक्तिकरण। उन्होंने SHG के लिए रिवॉल्विंग फंड में दस गुना वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया।
#उपराष्ट्रपति #महिलासशक्तीकरण #मेघालयविकास #जगदीपधनखड़ #पूर्वोत्तरभारत #आर्थिकविकास #SHG