सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय महू में संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी का विषय “वन हेल्थ के नजरिए से वैश्विक स्वास्थ्य की सुरक्षा में पशु चिकित्सकों के लिए अवसर एवं चुनौतियां” था। विश्वविद्यालय के कुलगुरु मनदीप शर्मा के संरक्षण में आयोजित इस संगोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों तथा अधिष्ठाता द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों के सम्मान के उपरांत आयोजन सचिव डॉ. नीतू राजपूत द्वारा संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. ब्रह्म प्रकाश शुक्ला ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों के अभिवादन पश्चात बताया कि परिदृश्य में मानव, पशु, पर्यावरण आदि को एक स्वास्थ्य के रूप में देखने की जरूरत है। जिसकी उपेक्षा से कोरोना महामारी जैसी घातक बीमारियां देखने को मिलती हैं तथा वन हेल्थ कॉन्सेप्ट में पशु चिकित्सकों के लिए एंटी माइक्रोवियल रेजिस्टेंस, जूनोटिक बीमारियां एवं पशु उत्पाद जनित बीमारियों जैसी चुनौतियों पर काम करने की जरूरत है। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. दुबे ने वसुदेव कुटुंबकम एवं सर्वे भवंतु सूखने का जिक्र करते हुए वन हेल्थ के महत्व को बताया। विशिष्ट अतिथि एवं प्रखर वक्ता डॉ. निशांत खरे, प्लास्टिक सर्जन इंदौर ने संबोधित करते हुए बताया कि इस विश्व में हर इकाई (मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण स्वास्थ्य एवं पशु स्वास्थ्य और कृषि स्वास्थ्य आदि) एक दूसरे की पूरक है। वन हेल्थ दृष्टिकोण को लागू करने से इतना पैसा बचा सकते हैं कि पूरे विश्व के जनसंख्या को 1 साल तक पेट भर के खाना दिया जा सकता है।
डॉ. राजेश चाहोता एवं डॉ हर्षद मुरूगकर ने भी संगोष्ठी के विषय पर विचार व्यक्त करते हुए अपने अनुभवों को पशु चिकित्सकों एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ साझा किए। मीडिया प्रभारी कार्यक्रम मैं अतिथियों द्वारा संगोष्ठी की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस संगोष्ठी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश के 100 पशु चिकित्सकों ने भाग लिया तथा महाविद्यालय के लगभग 50 प्राध्यापक एवं 200 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी अतिथियों को महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जॉयसी जोगी तथा आभार डॉ. पीडीएस रघुवंशी एवं डॉ अशोक पाटिल ने माना। इस संगोष्ठी के आयोजन में डॉ राकेश शारदा, डॉ गायत्री देवांगन, डॉ स्वाति कोली, डॉ राखी गांगिल, डॉ योगिता पांडे, डॉ कविता रावत, डॉ रेशमा जैन, डॉ श्वेता राजोरिया, डॉ दानवीर सिंह यादव, डॉ नरेश कुरेचिया, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार के लिए विभाग के संचालक डॉ. पी.एस. पटेल और प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. तेजिंदर बग्गा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
#वनहेल्थ #वेटरनरीकॉलेजमहू #नेशनलसेमिनार #स्वास्थ्यजागरूकता #पशुचिकित्सा #सार्वजनिकस्वास्थ्य #रिसर्चअपडेट