सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय,भोपाल के परिसर में वीर नारियों और कल्याणियों के सम्मान,पूर्व सैनिकों के लिए जागरूकता एवं पौधारोपण का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय एनजीओ ‘दमक’ समाज सेवी संस्था द्वारा किया गया, जिसमें एल.के. दुबे, राष्ट्रीय संचालक दमक एनजीओ, महेश शुक्ला (पूर्व निदेशक, बीएसएनएल), दीपक रावत (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं पंकज शर्मा, आईएएस के सौजन्य से उपस्थित वीर नारियों और द्वितीय विश्व युद्ध की कल्याणियों को अंगवस्त्र, श्रीफल एवं नगद भेंट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधि ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को स्पर्श पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें परिवार विवरण, जन्मतिथि सुधार एवं अन्य प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अगस्त माह का सैनिक सम्मेलन कर्नल राजीव खत्री, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने पूर्व सैनिकों को मध्यप्रदेश शासन से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वीर नारियों, कल्याणियों और पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक विश्रामगृह परिसर में पौधारोपण किया गया।
#वीरनारियाँ #पूर्वसैनिक #सम्मान #पौधारोपण #राष्ट्रीयसेवा