सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल (राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली का एक क्षेत्रीय केंद्र); ने ग्रीष्मकालीन प्रकृति अध्ययन कार्यक्रम – हरित शावक एवं हरित किशोर के प्रतिभागियों के लिए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल के अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया , ताकि जानवरों और पक्षियों बारे में अध्ययन किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान भोपाल बर्ड्स स्वयंसेवी संस्था से डॉ. संगीता राजगीर एवं मोहम्मद खालिक कार्यक्रम के विशेषज्ञ तौर पर उपस्थित थे। श्री मोहम्मद खालिक ने वन्य जीवों के व्यवहार एवं प्रकृति में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया और उन्हें प्रेरित किया कि वे प्रकृति संरक्षण में सक्रीय योगदान दें । इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान; ग्रे हेरॉन, बया, ब्रॉन्ज विंग्ड जकाना, रेड वेंटेड बुल-बुल, किलकिला, मोर, पॉन्ड हेरॉन, पर्पल सनबर्ड, ब्लैक बिटर्न, नाइट हेरॉन, कोयल, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, मैग पाई रॉबिन आदि पक्षियों का अवलोकन किया। प्रतिभागियों ने पक्षियों की आवाज़, घोंसला निर्माण, भोजन खोजने की शैली तथा झुण्ड में रहने की प्रवृति को भी देखा और समझा।
इसी तरह, प्रतिभागियों ने जंगली सुअर, हिरन, मगरमच्छ जैसे जानवरों की पहचान की, उनके सामाजिक व्यव्हार, जेसे समूह में चलना, आपसी संकेतों से संवाद करना एवं खतरे की स्थिति में सतर्कता दिखाना जैसे व्यवहार, जानवरों की पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका और उनके संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई ।
#वनविहार #राष्ट्रीयउद्यान #अध्ययनभ्रमण #भोपाल #पर्यावरणशिक्षा #प्राकृतिकविरासत #छात्रअनुभव