सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  भारत U-19 टीम ने इंग्लैंड U-19 को 5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त दी। जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने महज 19 गेंदों में 48 रन की तूफानी पारी खेली। खास बात यह रही कि मैच के बाद वैभव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘इकबाल’ का मोटिवेशनल गाना ‘आशाएं’ शेयर किया, जिसे टीम के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट मंगेश गायकवाड़ ने पोस्ट किया था।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में भारत ने मात्र 24 ओवर में ही 178 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। वैभव ने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े। विकेटकीपर अभिज्ञान कुंदू ने 45 रन की उपयोगी पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी 18 नंबर की जर्सी में उतरे, जो विराट कोहली की जर्सी नंबर से मेल खाती है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

मैच की शुरुआत इंग्लैंड के टॉस जीतने से हुई। टीम ने बल्लेबाजी चुनी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की। कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हेनिल पटेल, मोहम्मद इनान और आरएस अम्ब्रीश को 2-2 विकेट मिले।

इंग्लैंड के डेब्यू खिलाड़ी इशाक मोहम्मद ने 42 और रॉकी फ्लिंटॉफ (एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे) ने 56 रन बनाए।

अब भारत सीरीज में 1-0 से आगे है और अगला मुकाबला 30 जून को खेला जाएगा।

#वैभव_सूर्यवंशी #आशाएं_गाना #इंस्टाग्राम_स्टोरी #इंडिया_U19 #क्रिकेट_समाचार #युवाओं_की_जीत