सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा के निर्देशन और जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव के मार्गदर्शन में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सहयोग से संचालित एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा 60 वॉलंटियर का प्रशिक्षण रखा गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य डेंगू नियंत्रण में स्वयंसेवकों की भूमिका, प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल और व्यावहारिक संचार का आदान – प्रदान के विभिन्न आयामों पर चर्चा और फील्ड स्तर पर कैसे इसे अमल में लाया जाए, जिससे वाहक जनित रोग नियंत्रण में सहायक सिद्ध हो।
जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव ने कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र में जाकर लार्वा नष्टीकरण के साथ-साथ लोगों को मच्छर से बचाव के बारे में समझाएं। इसके अलावा डेंगू नियंत्रण में क्या-क्या भूमिका वॉलंटियर्स की हो सकती है, इस बारे में चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक रत्नेश सिंह, कृष्णा पटेल और भूमिका साहू द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रेजेंटेशन, चार्ट पेपर, फिश बोन गतिविधि और खेल के माध्यम से कम्युनिकेशन स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षित किया गया।जिला मलेरिया सलाहकार श्रीमती रुचि सिलाकारी और मलेरिया निरीक्षक उर्मिला सिंह ने समस्त स्वयंसेवकों को समुदाय स्तर पर कैसे कार्य करें, लार्वा कैसे देखें, डेंगू और मलेरिया के मुख्य लक्षण, उपाय और बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर में या आसपास लार्वा मिले या कहीं दिखे, तो उसे तुरंत खत्म करना है। अगर किसी जल पात्र में या वर्तन में लार्वा मिले, तो उस पानी को सूखे स्थान पर फेंके। इस दौरान वॉलंटियर कॉर्डिनेटर शिवानी, भूमिका सहित सभी वॉलंटियर उपस्थित रहे।
#वाहक_रोग_नियंत्रण #स्वयंसेवक_प्रशिक्षण #मलेरिया_रोकथाम #डेंगू_जागरूकता #जनस्वास्थ्य