सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत और अमरीका के बीच हुए व्यापारिक समझौते पर एमपी से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, इस समझौते से हमारे किसानों को नुकसान होगा। खासतौर से कपास, सेब, मक्का और सोयाबीन उत्पादकों को। 215% तक सब्सिडी से लैस अमरीकी उत्पादों के सामने भारत का गरीब किसान टिक नहीं पाएगा। यह मुकाबला दो बराबरी के खिलाड़ियों के बीच नहीं, बल्कि एक कॉर्पोरेट मशीन और एक छोटे किसान के बीच है।
दिग्विजय ने बताया ट्रैप डील
सिंह ने इसे ‘ट्रैप डील’ बता कहा, भारत सभी औद्योगिक सामान और कृषि उत्पाद पर टैरिफ जीरो या कम करेगा। इसके विपरीत, अमरीका टेक्सटाइल, लेदर और फुटवियर जैसे क्षेत्रों पर 18% का भारी टैरिफ जारी रखेगा। इससे भारत पर 500 बिलियन डॉलर का वित्तीय बोझ आएगा।
#अमरीकाट्रेडडील #ट्रैपडील #पूर्वमुख्यमंत्री #किसानहित #राजनीतिकबयान #आर्थिकमुद्दा