सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला रुख दिखाते हुए बंद हुआ। जहां एसएंडपी 500 (S&P 500) लगातार छठे सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक कंपोजिट) भी अस्थिर कारोबार के बीच नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत, डॉव जोंस 64.36 अंक या 0.14% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
निवेशकों की निगाहें इस समय अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर टिकी हुई हैं। इस संभावित डील के चलते बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है और निवेशक किसी भी बड़े निर्णय से पहले स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं।
मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। चीन, जापान, हॉन्ग-कॉन्ग और दक्षिण कोरिया के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुले और ट्रेड कर रहे हैं। निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले वैश्विक आर्थिक आंकड़ों और कॉरपोरेट नतीजों से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि जब तक अमेरिका-यूरोप के बीच व्यापार समझौते को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वहीं, एशिया में निर्यात और मांग को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं, जिससे बाजारों पर दबाव देखा जा रहा है।
#अमेरिकीबाजार #एशियाईबाजार #शेयरबाजार #नैस्डैक #डॉवजोंस #एसएंडपी500 #ट्रेडडील