सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीयन यूनियन (EU) के साथ अब तक की सबसे बड़ी व्यापारिक डील की घोषणा की है। इस डील के तहत अमेरिका, यूरोप से आने वाली वस्तुओं पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। ट्रंप ने यह घोषणा यूरोपीयन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ स्कॉटलैंड स्थित अपने गोल्फ रिसॉर्ट में हुई हाई लेवल बैठक के बाद की।
इस समझौते से अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार का अनुमानित मूल्य ₹157.7 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। डील के अंतर्गत यूरोप के ऑटोमोबाइल, फार्मा और सेमिकंडक्टर जैसे सेक्टर प्रभावित होंगे। EU के 27 सदस्य देशों पर यह डील लागू होगी।
डील की खास बातें:
-
अमेरिका 15% टैरिफ लगाएगा यूरोप से आने वाले उत्पादों पर।
-
यूरोपीयन यूनियन अमेरिका से 750 अरब डॉलर की ऊर्जा खरीदेगा।
-
EU अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
-
ट्रंप ने डील को “सभी के लिए फायदेमंद” और “अब तक की सबसे बड़ी डील” बताया।
-
यह डील 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले फाइनल हुई, जिससे यूरोपीय यूनियन 30% टैरिफ से बच गया।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन के मुताबिक, आने वाले तीन वर्षों में ईयू अमेरिका से नेचुरल गैस, तेल और परमाणु ईंधन खरीदेगा जिससे रूस पर उसकी निर्भरता घटेगी। यह डील ऊर्जा सुरक्षा और निवेश में बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।
#अमेरिका #यूरोपीयनयूनियन #ट्रेडडील #डोनाल्डट्रंप #अंतरराष्ट्रीयव्यापार #टैरिफ