ITDC India e-Press / Agencies

/ एजेंसियाँ:

आगरा नगर निगम की सदन बैठक में शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा हो गया, जब भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षदों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान बसपा पार्षद यशपाल सिंह पर माइक तोड़ने का आरोप लगा। इसके बाद महापौर हेमलता दिवाकर ने उन्हें पूरे दिन की सदन कार्यवाही से निष्कासित करने का आदेश दे दिया।

बैठक की शुरुआत से ही बसपा पार्षदों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं को लेकर विरोध जताया। बसपा पार्षद सुनील शर्मा आंखों पर काली पट्टी बांधकर सदन के वेल में बैठ गए। उनके समर्थन में अन्य बसपा पार्षद भी धरने पर उतर आए। इस दौरान भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

माइक तोड़े जाने की घटना के बाद विवाद और बढ़ गया। बसपा पार्षद के निष्कासन के विरोध में पार्टी के अन्य पार्षद सदन में ही धरने पर बैठ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महापौर ने पुलिस और टास्क फोर्स बुलाने के निर्देश दिए। हंगामे के कारण नगर निगम की कार्यवाही बाधित रही।

बैठक में राजनीतिक तकरार के बीच पार्षदों के विरोध और निष्कासन की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #आगरा #नगर #निगम #सदन #माइक #टूटने #जमकर #आगरानगरनिगमसदन