सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि जिला खाद्य कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर 24 दिसम्बर को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में दोपहर 3 बजे उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक जादौन ने बताया कि कार्यक्रम में कलेक्टर जिला भोपाल, जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य तथा जिले के स्वेच्छिक उपभोक्ता संगठन शामिल होकर उपभोक्ता को उपने अधिकार के प्रति जागरूकता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विद्युत, दूरसंचार बैंक, बीमा, खाद्य एवं औषधि, नापतौल, ऑयल कंपन विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। आम उपभोक्ताओं से आग्रह हैं कि उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करें

#उपभोक्ताअधिकारदिवस #जागरूकताकार्यक्रम #उपभोक्तासुरक्षा #24दिसंबर #सामाजिककार्य #भोपालसमाचार