सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी की पहल पर संचालित पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत आज नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल), विजयपुर इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।


इस अवसर पर कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, निदेशक रेडियो आशीष जोशी, मुख्य प्रबंधक (कॉरपोरेट संचार) विक्रम रावत, मुख्य प्रबंधक (वित्त), विजयपुर यूनिट पंकज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, भोपाल अशोक खाखा, सहायक कुलसचिव (अकादमिक) गिरीश जोशी, तथा प्रबंधक, रेडियो कर्मवीर परेश उपाध्याय उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर एनएफएल एवं रेडियो कर्मवीर के संभावित सहयोग से किसानों के लिए मिट्टी की उर्वरता और उपज बढ़ाने संबंधी प्रायोजित रेडियो कार्यक्रमों के निर्माण एवं प्रसारण के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

#पर्यावरणसंरक्षण #विश्वविद्यालय_परिसर #हरियालीअभियान #ग्रीनयूनिवर्सिटी