सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / इंटीग्रेटेड ट्रेड न्यूज़ भोपाल. : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल ज़ोन और मध्यप्रदेश पुलिस के बीच व्यापक सैलरी टाई-अप व्यवस्था हेतु एक महत्वपूर्ण एमओयू पर आज हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता पुलिस कर्मियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने में दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग को नई मजबूती प्रदान करता है।

यह एमओयू मध्यप्रदेश पुलिस के सहायक पुलिस महानिदेशक  अनिल कुमार, सहायक पुलिस महानिरीक्षक  इरमीन शाह, पीएचक्यू भोपाल, तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल ज़ोन के उप अंचल प्रमुख  हिमांशु व्यास की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस साझेदारी के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के लिए तैयार किए गए कई वित्तीय उत्पाद, रियायती सुविधाएँ और अतिरिक्त सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। इसमें सैलरी अकाउंट संबंधी लाभ, सरल एवं रियायती ऋण प्रावधान, सुरक्षा बीमा, डिजिटल बैंकिंग सुविधाएँ और अन्य प्रीमियम सेवाएँ शामिल हैं।

बैंक ने इसे प्रदेश के सुरक्षा कर्मियों के वित्तीय उत्थान एवं सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया, जबकि पुलिस विभाग ने इसे अपने कर्मचारियों के कल्याण को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण समझौता माना।

#यूनियनबैंक #मध्यप्रदेशपुलिस #सैलरीएमओयू #वित्तीयसेवाएं #भोपालसमाचार #बैंकिंगसाझेदारी #हिंदीसमाचार