ITDC India e-Press / Agencies

जगदलपुर, समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशक्त व्यक्तियों के लिए विवाह प्रोत्साहन अंशदान योजना के अंतर्गत बस्तर जिले के तीन हितग्राहियों को एक लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत  की गई है। जिसमें विकासखंड जगदलपुर के संजय गांधी वार्ड निवासी श्री सत्य प्रकाश और उनकी पत्नि श्रीमती नताश,

ग्राम बालिकोंटा के निवासी श्री प्रीतम बघेल और उनकी पत्नि श्रीमती सुमित्रा कश्यप  एवं विकासखंड बकावंड ग्राम संघकरमरी के निवासी श्री धरमूराम नेताम और उनकी पत्नि श्रीमती असनता नेताम को 50-50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई।