सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / उज्जैन : उज्जैन कृषि उपज मण्डी प्रांगण में रविवार को उज्जैन जिले के हजारों किसान भाइयों ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए आरंभ की गई “भावांतर योजना” के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने कृषि उपज मण्डी से दशहरा मैदान तक आयोजित “आभार एवं समर्थन ट्रैक्टर मार्च” में सहभागिता की। ट्रैक्टर मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में किसानों को योजना के लाभ, उद्देश्य और पात्रता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


इस योजना के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर फसल बेचने की स्थिति में हुए घाटे की भरपाई मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं और बाजार की अनिश्चितताओं से राहत भी मिलेगी। सोयाबीन का घोषित एमएसपी और राज्य के मण्डी मॉडल भाव के बीच अंतर की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को भुगतान की जाएगी। इच्छुक किसान 17 अक्टूबर तक ई-पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में योजना को किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया।

कार्यक्रम में उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विभिन्न विधायकों, महापौर, नगर निगम सभापति एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। किसानों की भागीदारी और उत्साह ने इस योजना के महत्व को उजागर किया। आयोजकों ने सभी किसानों से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाएं और अन्य किसानों को भी प्रेरित करें। उज्जैन जिले के किसान बताते हैं कि “कृषक समृद्ध होंगे, तो प्रदेश की प्रगति के नए आयाम सुनिश्चित होंगे।”

#भावांतर_योजना #उज्जैन #किसान_समर्थन #ट्रैक्टर_मार्च #मप्र_सरकार