सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूआईटी-आरजीपीवी, भोपाल में आयोजित खेल महोत्सव प्रतिस्पर्धा 2026 का शुभारंभ यूआईटी क्रिकेट ग्राउंड में विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस. सी. चौबे एवं निदेशक यूआईटी सुधीर सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह उत्साह एवं उमंग के वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर खेल प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, खेल समन्वयक सुनील दोहरे विभिन्न खेलों के प्रभारी प्राध्यापक, समन्वयकगण, सभी छात्र समन्वयक तथा बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने खेल प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
संस्थान परिसर में आयोजित इस खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज तथा टग ऑफ वार सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने मिल रही है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस सी चौबे एवं यूआईटी आरजीपीवी निदेशक सुधीर सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों के माध्यम से टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास होता है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
#यूआईटीआरजीपीवी #प्रतिस्पर्धा2026 #खेलमहोत्सव #स्टूडेंटस्पोर्ट्स #विश्वविद्यालयआयोजन #खेलप्रतियोगिता #छात्रप्रतिभा