सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल-यूआईटी आरजीपीवी भोपाल की एनसीसी इकाई द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस के संदर्भ में जागरूकता फैलाने हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया जिसमे संस्थान में अध्ययनरत 54 छात्र- छात्राएं शामिल हुए ।
छात्रों के लिए 05 एवं छात्राओं के लिए 03 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का प्रारंभ यूआईटी निदेशक सुधीर सिंह भदौरिया ,एनसीसी समन्वयक डॉ शशिरंजन अकेला ,एवं लेफ्टिनेंट डॉ कौस्तुभ द्विवेदी ने कराया। इस अवसर पर प्रो महेश पंवार, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ मनोज पांडे, डॉ अंजना पांडे ,डॉ ब्रिजेन्द्र गौड़ एवं डॉ स्वाति गुप्ता सहित एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।


छात्राओं हेतु आयोजित 03 किलोमीटर मैराथन में प्रथम स्थान खुशी खावड़े, द्वितीय सपना चौधरी एवं तृतीय स्थान राजश्री सुकाला ने तथा छात्रों हेतु आयोजित 05 किमी मैराथन में प्रथम स्थान विकास बघेल ,द्वितीय योगेश कलाम एवं तृतीय स्थान कमलेश खड़वारे ने प्राप्त किया।विजेता प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रो सुधीर सिंह भदौरिया एवं डॉ शशिरंजन अकेला ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा एवं अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध एनसीसी कैडेट्स समाज के प्रति संवेदनशील रहकर अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के माध्यम से देश को समर्पित सैनिकों के परिवार कल्याण की भावना से विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता का प्रयास सराहनीय है। मैराथन दौड़ जैसी गतिविधियों से साहस, धैर्य एवं अनुशासन भी आता है जो विद्यार्थियों के विकास में भूमिका निभाता है।

#यूआईटीरजीपीवी #एनसीसी #मैराथनदौड़ #युवाशक्ति #फिटइंडिया #कैम्पसकार्यक्रम