सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूआईटी आरजीपीवी में यूज ऑफ़ सोशल मीडिया फॉर गवर्मेन्ट/ यूनिवर्सिटी एम्प्लोयी एवं अराताई ओवर व्हाट्स एप फॉर आत्मनिर्भर भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्वावलंबन केंद्र, स्वदेशी शोध केंद्र तथा मानवीकि विभाग एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी एवं विश्वविद्यालय कर्मचारियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं कानूनी उपयोग के प्रति जागरूक करना था
इस अवसर पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ इंजी. तनिष राय ने सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराध, डेटा चोरी, फर्जी लिंक, डिजिटल फ्रॉड तथा साइबर कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटी-सी डिजिटल लापरवाही भी बड़े साइबर नुकसान का कारण बन सकती है और समय रहते सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में व्हाट्स एप के स्थान पर स्वदेशी एप्लीकेशन अराताई के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि युद्ध अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में देश का संवेदनशील डाटा बाहरी दुनिया के साथ आसानी से साझा न हो, इसके लिए स्वदेशी, सुरक्षित और देश के कानूनों के अंतर्गत संचालित डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। स्वदेशी एप अराताई को अपनाने की पहल को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में बताया गया। साथ ही सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरजीपीवी के निदेशक डॉ. सुधीर सिंह भदौरिया जी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की समझ हर कर्मचारी, शिक्षक और विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हो गई है तथा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।
कार्यक्रम में समन्वय में डॉ. भाषा शुक्ला,डॉ. विनीता भटनागर ,डॉ. पियूष कुमार शुक्ला एवं प्रो. मनीष मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष , संकाय सदस्य तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के पीएचडी स्कॉलर्स तथा विद्यार्थि उपस्थित थे! सभी प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी प्राप्त की तथा इसे अपने शैक्षणिक एवं दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन आयुष पराशर द्वारा किया गया।
#यूआईटीआरजीपीवी #अराताईएप #स्वदेशीएप #डिजिटलजागरूकता #शैक्षणिकसमाचार #आत्मनिर्भरभारत