सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टीवी की दुनिया का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 25 साल बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट आया है और पहले ही एपिसोड में एकता कपूर ने जबरदस्त ट्विस्ट के साथ वापसी की है। 29 जुलाई को प्रसारित हुए पहले एपिसोड में फैमिली ड्रामा, भावनाएं और साजिशों की झलक दर्शकों को देखने को मिली।
शो की शुरुआत शांति निकेतन की झलक से होती है, जहां मिहिर और तुलसी की शादी की सालगिरह मनाई जा रही है। पूरा परिवार एक साथ है, लेकिन इस सुखद माहौल में एंट्री होती है गायत्री की, जो पहले ही दिन तुलसी के खिलाफ अपनी चालें चलने लगती है।
पहले एपिसोड में न सिर्फ परिवार की भावनात्मक बॉन्डिंग दिखाई गई, बल्कि यह भी साफ हो गया कि आने वाले एपिसोड्स में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। गायत्री की चाल और तुलसी की पारिवारिक एकता के बीच टकराव इस सीजन की कहानी को आगे बढ़ाएगा।
शो में मिहिर-तुलसी की पुरानी केमिस्ट्री को दोबारा देखना दर्शकों के लिए बेहद खास अनुभव है। एकता कपूर ने एक बार फिर साबित किया है कि उनका ड्रामा फैक्टर अभी भी दर्शकों को बांधने की पूरी क्षमता रखता है।
नया सीजन, पुरानी भावनाएं, नई चालें – ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ रिटर्न देखने के लिए तैयार हो जाइए।
#तुलसी #गायत्री #क्योंकि_सास_भी_कभी_बहू_थी #टीवी_शो #ड्रामा #एकता_कपूर #शांति_निकेतन