सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / इंदौर : समाज और राष्द्र के लिये लगातार कार्य करने वाले श्रीवैष्णव वैरागी समाज बहुउद्देशीय न्यास (रजिस्टर्ड) के नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया में अध्यक्ष सीतारामदास वैष्णव, उपाध्यक्ष गोपालदास बैरागी पुजारी, सचिव अनंत महंत, सहसचिव कृष्णकांत बैरागी एवं कोषाध्यक्ष जमनालाल बैरागी निर्वाचित हुए। बर्ष 2025 से 2028 तक उक्त पदाधिकारी अपनी सेवायें न्यास में देंगे एवं मार्गदर्शन करेंगे। निर्वाचन की प्रक्रिया का शुभारंभ भारतीय एवं सनातन परंपरा के अनुसार भगवान श्रीविष्णु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं न्यास के संस्थापक स्व.नरोत्तम दास वैष्णव के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। न्यास के संविधान में वर्णित नियम को लेकर निर्वाचन अधिकारी एस ङी माधवाचार्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी कपिल महंत एवं ध्रुव वैष्णव द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को विधिवत रूप से संपन्न कराया गया।


श्रीवैष्णव समाज भवन एयर पोर्ट रोङ इंदोर में श्रीवैष्णव वैरागी समाज बहुउद्देशीय न्यास के नवीन कार्यकारिणी हेतु निर्वाचन कार्यक्रम निर्वाचन की प्रक्रिया निर्विध्न सम्पन्न होने के बाद उक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी। निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा विधिवत पद की शपथ दिलाई गई एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का स्वागत किया गया, सभी को नवीन कार्यकाल हेतु शुभकानाएं दी गई। निर्वाचन उपरांत निर्वाचन अधिकारीयों द्वारा अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों न्यास का विधिवत कार्यभार सोपा गया । ज्ञात हो कि बर्ष 1998 से उक्त न्यास लगातार कार्य कर रहा है जिसके द्वारा सामूहिक विवाह,पुजारी प्रशिक्षण,सामूहिक यज्ञोपवित,सांस्कृतिक कार्यक्रम,पुजारी जमीनों के लिये आंदोलन,प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समाज के लिये भवन जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं।

#श्रीवैष्णवबैरागीसमाज #न्यासचुनाव #सीतारामवैष्णव #अनंतमहंत #धार्मिकसमाज