सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वॉशिंगटन से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को व्हाइट हाउस की वेस्ट विंग की छत पर टहलते नजर आए। उनके साथ बालरूम प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट जेम्स मैकक्रेरी भी थे। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वह हेल्थ के लिए टहल रहे हैं, लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वे छत पर क्या बना रहे हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा— “न्यूक्लियर मिसाइल्स।”
ट्रंप ने इस बात को हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, लेकिन व्हाइट हाउस पर न्यूक्लियर मिसाइल की बात से हलचल मच गई। हालांकि, अधिकारियों ने इसे ट्रंप की चुटीली टिप्पणी बताया है।
इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की थी कि व्हाइट हाउस में सितंबर से एक भव्य बालरूम का निर्माण कार्य शुरू होगा, जो 2029 की शुरुआत तक पूरा होगा। इसके अलावा ट्रंप ओवल ऑफिस को भी नए अंदाज में सजा रहे हैं और व्हाइट हाउस के लॉन पर विशाल ध्वज पोल लगवा रहे हैं।
एक और अहम फैसले में ट्रंप प्रशासन ने एलन मस्क द्वारा शुरू की गई “पांच बातें ईमेल” नीति को भी समाप्त कर दिया है, जिसके तहत कर्मचारियों को हर सप्ताह अपनी पांच उपलब्धियां रिपोर्ट करनी होती थीं।
यह घटनाक्रम ट्रंप के कार्यकाल को एक अलग पहचान देने की कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है।
#व्हाइटहाउस #डोनाल्डट्रंप #न्यूक्लियरमिसाइल #ट्रंपबयान #अमेरिकीराष्ट्रपति #एलनमस्क