सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका में भारतीय मूल के मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिका दौरे के दौरान ममदानी ने उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दे दी, जिसके बाद ट्रंप ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फंड रोकने की चेतावनी दी है।
ट्रंप ने ममदानी को “कम्युनिस्ट” करार देते हुए कहा कि अगर वे बर्ताव नहीं सुधारते, तो व्हाइट हाउस से मिलने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगा दी जाएगी। ट्रंप ने कहा—
“ममदानी समाजवादी नहीं, बल्कि कम्युनिस्ट हैं। वे यहूदियों के खिलाफ लगातार बयान देते हैं। अगर वे न्यूयॉर्क का मेयर चुनाव जीत भी जाएं, तो भी उन्हें फंड व्हाइट हाउस से ही मिलेगा। उन्हें ठीक से व्यवहार करना होगा, नहीं तो बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।”
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब ममदानी ने नेतन्याहू के अमेरिका आने पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला देते हुए कहा कि यदि नेतन्याहू न्यूयॉर्क आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
जोहरान ममदानी, डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हुए हैं और न्यूयॉर्क में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी ने अमेरिका की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है, और अब यह मामला आंतरिक राजनीति और विदेश नीति के टकराव का प्रतीक बनता जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम ने अमेरिका-इजरायल संबंधों और अमेरिका की आंतरिक राजनीतिक विचारधाराओं में बढ़ती खाई को उजागर कर दिया है।
#डोनाल्ड_ट्रंप #जोहरान_ममदानी #नेतन्याहू #यूएस_राजनीति #भारतीय_मूल #अमेरिका #व्हाइट_हाउस #राजनीतिक_विवाद #यूएस_इजरायल #मेयर_चुनाव