सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 50% टैरिफ नीति के कारण भारत की GDP ग्रोथ इस साल 0.50% तक कम हो सकती है। यह जानकारी देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में दी।

नागेश्वरन ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर में टैरिफ जितने समय तक रहेगा, उसका GDP पर 0.5% से 0.6% तक असर पड़ सकता है। अगर यह टैरिफ अगले साल तक खिंचता है, तो भारत के लिए खतरा और बड़ा हो जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में किए गए टैक्स सुधार और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में कटौती से GDP में 0.2%-0.3% की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की ग्रोथ दर्ज की गई थी। वित्त वर्ष 2026 में अर्थव्यवस्था 6.3%-6.8% तक बढ़ सकती है।

50% टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले कपड़े, ज्वेलरी, फर्नीचर और सीफूड महंगे हो जाएंगे। इससे इनकी मांग में 70% तक की गिरावट आ सकती है। भारत के टेक्सटाइल और ज्वेलरी सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे कम टैरिफ वाले देश इन प्रोडक्ट्स को सस्ते दाम पर बेचेंगे, जिससे भारतीय कंपनियों की अमेरिकी बाजार में हिस्सेदारी घट सकती है।

नागेश्वरन ने कहा कि रिजर्व बैंक से मिले पे-आउट और एसेट बिक्री से रेवेन्यू की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी, और भारत इस साल 4.4% के फिस्कल डेफिसिट के टारगेट को हासिल कर लेगा।

#टैरिफ #GDPग्रोथ #भारतअर्थव्यवस्था #टेक्सटाइल #ज्वेलरी #EconomicImpact