सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापारिक समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स नहीं लगेगा और इस संबंध में बातचीत जारी है। ट्रम्प ने यह संकेत भी दिया कि इंडोनेशिया मॉडल वाली डील भारत के साथ भी की जा सकती है।

ट्रम्प ने पहले इंडोनेशिया पर 19% टैरिफ लागू किया और अब भारत के साथ ऐसी ही व्यापार नीति की संभावना जताई है। उन्होंने कहा, “हमने कई देशों के साथ बेहतरीन समझौते किए हैं। भारत के साथ भी बातचीत जारी है, और मैं पत्र भेजूंगा तो डील हो जाएगी।”

इस व्यापार समझौते की डेडलाइन 1 अगस्त तय की गई है। अगर तब तक कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका, भारत से आने वाले उत्पादों पर 16% अतिरिक्त टैक्स लगा सकता है। वहीं भारत का लक्ष्य अमेरिकी टैक्स को 10% से नीचे लाना है।

भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि वह कृषि और डेयरी क्षेत्र को नहीं खोलेगा, लेकिन गैर-कृषि उत्पादों पर समझौते को लेकर तैयार है। अमेरिका को औद्योगिक उत्पादों पर जीरो टैरिफ का प्रस्ताव भी दिया गया है।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत तभी समझौता करेगा जब वह पूरी तरह से भारत के हित में होगा।

#ट्रम्प #अमेरिका #भारतअमेरिकासमझौता #व्यापारनीति #अमेरिकीउत्पाद #पीयूषगोयल