सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका में टैक्स और खर्चों से जुड़ा ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत टकराव का कारण बन गया है। इस विवाद में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क आमने-सामने हैं।
ट्रम्प ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा, “मस्क एक स्मार्ट और शानदार व्यक्ति हैं, लेकिन वे नाराज हो गए, जो सही नहीं है। उन्होंने चुनाव के दौरान मेरा समर्थन किया था, लेकिन अब शायद उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्स कट में कटौती से समस्या है।”
दरअसल, मस्क ने ट्रैक्स एंड स्पेंडिंग बिल यानी ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को देश के लिए विनाशकारी बताया था और इसी नाराजगी के चलते उन्होंने 28 मई को ट्रम्प सरकार के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) से इस्तीफा दे दिया था।
मस्क का आरोप है कि यह बिल नवीकरणीय ऊर्जा, EVs और डेटा तकनीक को ज्यादा टैक्स के जरिए नुकसान पहुंचाता है, जबकि पुरानी इंडस्ट्रीज को सब्सिडी देता है। उन्होंने इसे ‘घृणित विकृति’ और ‘राजनीतिक आत्महत्या’ करार दिया।
मस्क के तीन बड़े तर्क:
-
अमेरिका पर 250 लाख करोड़ का नया कर्ज
-
लाखों नौकरियां खत्म होने की आशंका
-
70 लाख लोग मेडिकेड और 30 लाख लोग SNAP से बाहर
हालांकि, ट्रम्प इसे अमेरिका का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बता रहे हैं और उन्होंने मस्क को “पागल और कृतघ्न” कहकर संबोधित किया। मस्क ने जवाब में कहा कि ट्रम्प एहसान फरामोश हैं और वे बिना उनके सहयोग के चुनाव नहीं जीतते।
यह विवाद तब और गहराया जब मस्क ने ट्रम्प को ‘एपस्टीन सेक्स फाइल्स’ से जोड़ते हुए हमला बोला था, हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली।
‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को अमेरिकी सीनेट ने 28 जून को 51-49 वोटों से चर्चा के लिए मंजूरी दे दी है, लेकिन इस पर दोनों नेताओं की लड़ाई अभी शांत नहीं हुई है।
#ट्रम्प #एलॉनमस्क #अमेरिकीतैक्सबिल #बिगब्यूटीफुलबिल #ट्रम्पवीएसमस्क #अमेरिकाराजनीति #टेकटकराव