सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की उपस्थिति में ही लंदन के मेयर सादिक खान पर हमला बोलते हुए उन्हें “दुष्ट व्यक्ति” करार दे दिया। मामला स्कॉटलैंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आया जब ट्रंप से लंदन दौरे पर सवाल पूछा गया।

ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया में कहा, “मुझे लंदन का मेयर पसंद नहीं है। वह बहुत दुष्ट व्यक्ति है।” ट्रंप के इस बयान के बाद यूके पीएम कीर स्टार्मर ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सादिक खान का बचाव किया और कहा कि, “सादिक मेरे अच्छे मित्र हैं और एक ज़िम्मेदार नेता हैं।”

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप और सादिक खान आमने-सामने आए हों। ट्रंप पहले भी कई बार खान को आतंकवाद से लड़ने में विफल बताकर विवाद खड़ा कर चुके हैं, वहीं सादिक ने भी ट्रंप की नीतियों और बयानों की आलोचना की है।

पृष्ठभूमि में तीखा टकराव
सालों से चले आ रहे इस व्यक्तिगत और राजनीतिक विवाद में एक बार फिर नई चिंगारी भड़क गई है। ट्रंप के बयान ने ब्रिटेन की राजनीति में भी हलचल मचा दी है, खासकर तब जब अमेरिका और यूके के रिश्तों को लेकर नई सरकार पर निगाहें हैं।

ब्रिटिश राजनीति में यह एक असामान्य दृश्य था जहां एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से किसी मेयर पर निजी टिप्पणी की और पीएम को बीच में बोलना पड़ा।

#डोनाल्ड_ट्रंप #सादिक_खान #कीर_स्टार्मर #ब्रिटेन_समाचार #अंतरराष्ट्रीय_राजनीति #लंदन_मेयर