सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :    अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और नाटो देशों के प्रमुखों से फोन पर विस्तार से बात की। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को मुलाकात की पूरी जानकारी साझा की और युद्ध की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

ट्रंप ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी फोन पर बातचीत की। वॉन डेर लेयेन की प्रवक्ता ने इस कॉल की पुष्टि की है। ट्रंप की इस पहल से रूस-यूक्रेन वार के भविष्य और नाटो की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

फोन कॉल में कई बड़े नेता शामिल थे। इसमें नाटो के सचिव मार्क रूटे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मनी, फिनलैंड, पोलैंड, इटली और ब्रिटेन के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव को कम करना और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा करना बताया गया।

विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप की यह पहल रूस-यूक्रेन वार के समाधान में एक अहम कदम साबित हो सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस बैठक और कॉल से युद्ध पर स्थायी असर पड़ेगा या नहीं।

#ट्रंप #पुतिन #जेलेंस्की #यूक्रेन #NATO #रूसयूक्रेनयुद्ध #अमेरिकासमाचार