सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात की। लेकिन इस बैठक पर संदेह इसलिए गहराया क्योंकि व्हाइट हाउस ने इस मुलाकात की कोई आधिकारिक तस्वीर जारी नहीं की। पाकिस्तानी पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बैठक खुशनुमा माहौल में हुई और इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल थे।
पाक पीएमओ के अनुसार यह बैठक प्रेस के लिए बंद रखी गई थी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के कारण बैठक में लगभग 30 मिनट की देरी हुई। इस बीच, व्हाइट हाउस की ओर से तस्वीर या विस्तृत बयान न आने से इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप ने पाकिस्तान को उसकी “वास्तविक हैसियत” दिखाने का संदेश दिया है। अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों से ठंडापन रहा है। अफगानिस्तान मुद्दे, आतंकी ठिकानों और चीन-पाक रिश्तों को लेकर अमेरिका का पाकिस्तान पर भरोसा कम हुआ है।
हालांकि पाक पीएमओ ने दावा किया कि बैठक सकारात्मक और सहयोगी माहौल में हुई। लेकिन तस्वीरों के अभाव और व्हाइट हाउस की चुप्पी इस मुलाकात के महत्व और नतीजों पर सवाल खड़े कर रही है।
#ट्रंप #पाकिस्तान #शहबाजशरीफ #असीममुनीर #व्हाइटहाउस