सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि नोबेल शांति पुरस्कार है। पाकिस्तान के बाद अब इजरायल ने भी ट्रंप को शांति के नोबेल के लिए नामित करने की सिफारिश की है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में रात्रि भोज के दौरान ट्रंप को पत्र सौंपते हुए कहा, “आप इसके वास्तविक हकदार हैं। मैंने नोबेल कमेटी को आपको नामांकित करने का पत्र भेजा है।” नेतन्याहू ने ट्रंप के इजरायल-ईरान संघर्ष में निभाई मध्यस्थता और शांति की दिशा में प्रयासों को इस सिफारिश का आधार बताया।
इससे पहले 21 जून को पाकिस्तान सरकार भी डोनाल्ड ट्रंप को शांति के नोबेल के लिए सिफारिश कर चुकी है।
क्या वाकई ट्रंप को मिल सकता है नोबेल शांति पुरस्कार?
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन कोई भी व्यक्ति नहीं कर सकता। केवल खास श्रेणी के लोग ही नामांकन भेज सकते हैं जैसे—राष्ट्रीय सांसद, सरकार के प्रमुख, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य आदि।
नामांकन के बाद नोबेल कमेटी योग्य उम्मीदवारों की जांच करती है और फिर एक गोपनीय प्रक्रिया के तहत अक्टूबर में विजेता का चयन करती है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ट्रंप, जिनकी छवि विवादास्पद और सख्त मानी जाती रही है, वाकई शांति का नोबेल जीत पाते हैं या यह सिफारिशें केवल कूटनीतिक संदेश बनकर रह जाती हैं।
#डोनाल्डट्रंप #नोबेलशांतिपुरस्कार #इजरायल #पाकिस्तान #अंतरराष्ट्रीयसमाचार #नोबेलनामांकन #शांति