सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच जो टकराव हुआ था, उसे उन्होंने ही रोका। उनका कहना है कि यह संघर्ष परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता था और पांच विमान इस दौरान मार गिराए गए थे।
व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में ट्रंप ने कहा, “भारत और पाकिस्तान बार-बार एक-दूसरे पर हमले कर रहे थे। मैंने दोनों देशों के नेताओं को फोन किया और कहा कि अगर यह जारी रहा तो परिणाम गंभीर होंगे। इसके बाद सीजफायर संभव हुआ।”
ट्रंप ने इसी के साथ यह भी कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कांगो-रवांडा जैसे अन्य क्षेत्रों में भी युद्ध उन्होंने ही टालवाए। उनका दावा है कि उनके प्रयासों से दुनिया को कई बड़े टकरावों से बचाया गया।
हालांकि, भारत ने ट्रंप के इस बयान को खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा के मुद्दों पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता और ऐसी स्थिति में फैसले संप्रभु रूप से लिए जाते हैं।
ट्रंप का यह दावा राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जहां कुछ इसे प्रचार तो कुछ चुनावी रणनीति करार दे रहे हैं।
#भारतपाकविवाद #डोनाल्डट्रंप #सीजफायरदावा #विदेशनीति #परमाणुसंघर्ष #भारतकारवैय #अमेरिकाखबर