सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिकी संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुचर्चित टैक्स और खर्च में कटौती वाले ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को मंजूरी दे दी। इस बिल के पक्ष में 218 और विरोध में 214 वोट पड़े। ट्रंप की ही पार्टी के दो सांसद थॉमस मैसी और ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने बिल के खिलाफ मतदान किया।
बिल को पहले ही अमेरिकी सीनेट ने 50-51 के अंतर से पास किया था, जहां उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने निर्णायक वोट डाला। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप शुक्रवार शाम 5 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह में इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे।
मस्क से जुबानी जंग:
इस बिल को लेकर ट्रंप और एलन मस्क के बीच तीखी बहस चल रही है। मस्क ने बिल को ‘विनाशकारी और पागलपन’ भरा बताया, जिससे अमेरिका की लाखों नौकरियों पर असर पड़ेगा। उनका दावा है कि यह बिल भविष्य के उद्योगों को नुकसान पहुंचाएगा।
ट्रंप ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि यदि मस्क को मिल रही सब्सिडी बंद कर दी जाए तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ेगा। उन्होंने DoGE से इस मामले की जांच कराने का सुझाव भी दिया।
ट्रंप ने कहा- मैं EV मैंडेट के खिलाफ:
ट्रंप ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को किसी पर थोपा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्क को पहले से पता था कि वे EV मैंडेट के विरोधी हैं।
यह बिल अमेरिकी राजनीति में जहां ट्रंप की आर्थिक नीतियों को मजबूती देता है, वहीं मस्क जैसे उद्योगपतियों के साथ प्रशासन के रिश्तों में नई दरारें भी खोलता है।
#ट्रम्प_बिल #अमेरिकी_संसद #बिग_ब्यूटीफुल_बिल #अमेरिका_की_राजनीति #टैक्स_कमी #व्यय_नियंत्रण #इलॉन_मस्क #इलेक्ट्रिक_व्हीकल #EV_मैन्डेट