सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आई टी) भोपाल में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट
निमैक 2026 का रंगारंग समापन संगीतमय प्रस्तुति और भव्य आयोजनों के साथ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गायक अनुज रेहान की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस ने युवाओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों जैसे समझो ना जाना, रंगरेजा और तू ही तो मुझको बता दे पर छात्र-छात्राएं झूम उठे। मोबाइल फ्लैशलाइट्स से जगमगाता परिसर रोमांच, संगीत और उमंग से गूंज उठा।
इस फेस्ट में तकनीकी, सांस्कृतिक, खेल और करियर मार्गदर्शन से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हैकाथॉन प्रतियोगिता, टेक नॉकआउट 2.0 तथा वेबएक्स 2026 जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया। आईईईई, कोडेम, इंस्पायर और अन्य क्लबों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को ऊंचाई दी।
अंतरमहाविद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं वाग्वेश, निनाद, डांस एनकोर और Glamoria ने कला और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया। ऑटोमोबाइल शो में बीएमडब्ल्यू, पोर्श, मस्टैंग जैसी सुपरकार्स ने युवाओं को रोमांचित किया। रोबोसॉकर टूर्नामेंट में 220 से अधिक टीमों की भागीदारी ने प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा रखा।
पूर्व छात्रों के साथ वार्ता सत्र में पूर्व छात्रों ने करियर अनुभव साझा किए, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली। संस्थान प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. निखिल सिंह और निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यह फेस्ट तकनीकी उत्कृष्टता, नवाचार और सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक बन गया। कुल मिलाकर निमैक 2026 ट्रिपल आई टी भोपाल के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।
#ट्रिपल_आईटी_भोपाल#नायमैक__#कॉलेज_इवेंट#तकनीकी_नवाचार#छात्र_प्रोजेक्ट्स#आईटी_शिक्षा#भोपाल_समाचार#प्रतियोगिता_हाइलाइट्स