सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व रंग फाउंडेशन, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। विश्व रंग फाउंडेशन की निदेशक एवं प्रतिकुलाधिपति अदिति चतुर्वेदी वत्स के सान्निध्य में यह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय हैं कि रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पौधरोपण के पश्चात नियमित रूप से उन पौधों की उचित देखभाल की जाती है। इसके फलस्वरूप परिसर में पूर्व में रोपें गये पौधें वर्तमान में सुंदर वृक्षों के रूप में विकसित हो गए हैं।

डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाये रखने के साथ–साथ बेहतर भविष्य के प्रति अपने कर्तव्य के लिए भी सचेत करता है। पौधरोपण के साथ ही उसके पेड़ बनने तक के सफर में हमें सचेतन के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाने के लिए तैयार रहता होता हैं।
इस अवसर पर रचना चतुर्वेदी, निदेशक, शोध एवं परियोजना समूह, एजीयू, विनय उपाध्याय, निदेशक, विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, विकास अवस्थी, सीईओ, विश्व रंग फाउंडेशन, संजय सिंह राठौर, सचिव, विश्व रंग सचिवालय, चेतन्य आठले, विभागाध्यक्ष, टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, संजय दुबे, संयोजक, संस्कृत, प्राच्य भाषा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र, मुदित श्रीवास्तव, युवा कवि एवं सह संपादक, रंग संवाद, मॉरिस लॉजरस, शरद मिश्रा, प्रतुल पराशर आदि ने भी पौधें लगायें।
#विश्व_पर्यावरण_दिवस #पौधरोपण_कार्यक्रम #विश्वरंग_फाउंडेशन #पर्यावरण_संरक्षण #हरित_पहल #सामाजिक_योगदान #पर्यावरण_जागरूकता