सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ 7 जुलाई 2025 को खुलेगा, लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने 4 जुलाई को 33 बड़े ऐंकर निवेशकों से ₹599 करोड़ जुटाए हैं। ये शेयर ₹1100 की कीमत पर बेचे गए हैं, और इसके साथ ही आईपीओ लॉन्च से पहले ही इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) ₹94 तक पहुंच गया है, जो निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह को दर्शाता है।
ट्रैवल फूड सर्विसेज भारत, मलेशिया और हॉन्गकॉन्ग के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट और लाउंज ऑपरेट करती है। अब यह कंपनी ₹2000 करोड़ के आईपीओ के साथ बाजार में उतर रही है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1045 से ₹1100 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 13 शेयर का है, यानी निवेशकों को कम से कम ₹13,585 से ₹14,300 निवेश करना होगा।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, कंपनी के शेयर की लिस्टिंग ₹1192 से ₹1194 के बीच हो सकती है। इसका मतलब है कि निवेशकों को लगभग 8% का संभावित तुरंत मुनाफा मिल सकता है।
इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जीएमपी के आंकड़े और पहले ही जुटाई गई भारी रकम इस बात के संकेत हैं कि ट्रैवल फूड सर्विसेज का यह इश्यू शानदार लिस्टिंग दे सकता है।
निवेशकों के लिए यह आईपीओ एक बेहतर शॉर्ट-टर्म गेन का मौका बन सकता है।
#आईपीओ, #ट्रैवलफूडसर्विसेज, #निवेश, #शेयरबाजार, #एंकरइन्वेस्टर्स, #जीएमपी, #शेयरमूल्य, #इक्विटी