ITDC India e-Press / Agencies
कोरबा कोरबा जिले के जामबहार से गढ़-उपरोड़ा सड़क में धरना प्रदर्शन और अजगर बहार में सड़क चक्का जाम किया गया है निर्माणाधीन सड़क पर उड़ते धूल के गुबार से ग्रामीण बेहद परेशान हो चुके हैं। निर्माण कार्य की धीमी गति भी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
निर्माणाधीन सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे सुबह से लेकर देर रात तक सड़क पर धूल उड़ती रहती है। जिन लोगों के घर सड़क किनारे है उनके पूरा घर धूल से ढका हुआ है वे सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
धूल के कारण सामने कुछ दिख नहीं पाता। इससे गंभीर हादसे का भी खतरा बना हुआ है। इससे पहले भी ग्रामीण विभागीय अफसरों के सामने समस्या रख चुके हैं।